अनपढ़- जॉब 10वीं 12वीं - जॉब ITI - DIPLOMA- जॉब B.TECH - जॉब ग्रेजुएशन - जॉब WORK FROM HOME - जॉब अनुभव - जॉब

Reliance Company में नौकरी कैसे पाएं 2026? Eligibility, Salary और Apply Process पूरी जानकारी

On: February 15, 2026 1:44 AM
हमें फॉलो करें:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Reliance Company में नौकरी कैसे पाएं 2026 :नमस्कार दोस्तों अगर आप का भी सपना रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी में काम करने का है ,जहां आपको अच्छी सैलरी और अच्छी ग्रोथ मिले जिससे आप सभी का भविष्य अच्छा हो तो बिल्कुल आज हम आपको इस पोस्ट में वो सभी जानकारी प्रदान करने वाले हैं जिससे आप रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

आज के टाइम में हर नौजवान का सपना होता है कि वो किसी ऐसी कंपनी में काम करे जहाँ पैसा भी अच्छा मिले और इज़्ज़त भी अच्छी मिले। और जब बात Reliance (रिलायंस) की हो, तो भाई कहना ही क्या है धीरूभाई अंबानी जी ने जो सपना देखा था, आज वो लाखों लोगों को रोटी दे रहा है। रोजगार दे रहा है

पर दोस्तों सबसे बड़ी दिक्कत यहां आती है की गांव और कस्बे के लड़कों को सही जानकारी नहीं मिल पाती कि इतनी बड़ी कंपनी में कैसे घुसे ? लोग सोचते हैं कि यहाँ सिर्फ ‘पहुंच’ वालों की नौकरी लगती है, पर ऐसा नहीं है। आज हम आपको बिलकुल देसी भाषा में समझाएंगे कि रिलायंस में जॉब का असली सीन क्या है ।

1.रिलायंस कंपनी में कौन-कौन से काम होते हैं

अब हम आपको रिलायंस कंपनी में होने वाले सभी काम के बारे में चर्चा करेंगे । और बताएंगे कि रिलायंस कंपनी कहां-कहां कस-किस क्षेत्र में काम करती है ।

  • रिलायंस जिओ (Jio): अगर आपको मोबाइल, टावर, या कंप्यूटर का काम पसंद है। यहां कर सकते हैं
  • तेल और गैस (Petroleum): जामनगर जैसी जगहों पर बड़ी रिफाइनरी है, जहाँ इंजीनियरों और लेबर की ज़रूरत पड़ती है। यहां 8वीं 10वीं पाश भी आवेदन कर सकते हैं
  • रिलायंस रिटेल (Retail): जो आप ‘Reliance Smart’ या ‘Trends’ के शोरूम देखते हैं, वहां सेल्स और मैनेजर की बहुत भर्ती होती है। आपके पास की सिटी में
  • सप्लाई और डिलीवरी : सामान यहाँ से वहां पहुँचाने के लिए ड्राइवर और गोदाम (Warehouse) में बहुत सारे वर्करों की भर्ती होती रहती है ।

2.पढ़ाई-लिखाई कितनी चाहिए?

रिलायंस की कंपनी में काम करने के लिए अलग-अलग पोस्ट में अलग-अलग क्वालिफिकेशन की जरूरत पड़ती है । चलिए जानते हैं उन सभी क्वालिफिकेशन के बारे में ।

  • अगर आप 10वीं-12वीं पास हैं, तो आप हेल्पर, डिलीवरी बॉय या स्टोर कीपर आराम से आवेदन कर सकते हैं ।
  • अगर आपने ITI या Diploma किया है, तो आप मशीन ऑपरेटर या टेक्नीशियन बन सकते हैं।
  • अगर आपने BA, B.Com या MBA किया है, तो ऑफिस का काम और सेल्स देख सकते हैं।
  • और Engineers के लिए तो हमेशा वैकेंसी निकलती ही रहती है।
Reliance Company में नौकरी कैसे पाएं 2026

3.नौकरी कैसे खोजें चलिए जानते हैं

अगर आप गूगल पर “Reliance Job” सर्च करोगे तो हज़ारों फर्जी वेबसाइट आपको मिलेंगी जो आपसे पैसे मांगती हैं। उनसे बचकर रहें! असली तरीके ये हैं इसको फलों करिए हमेशा ।

  • ऑफिशियल वेबसाइट (सबसे पक्का तरीका): रिलायंस की अपनी वेबसाइट है— https://rpet.ril.com/। यहाँ जाकर अपना नाम-पता रजिस्टर कर दें। आवेदन कर सकते हैं
  • Jio Careers App: अगर आप जिओ में जॉब चाहते हैं, तो प्ले स्टोर से ‘Jio Careers’ ऐप डाउनलोड कर लें। वहां अपने जिले की नौकरी दिख जाएगी। आवेदन कर सकते हैं
  • लिंक्डइन (LinkedIn): आज के ज़माने में अगर आप बड़े शहर में नौकरी चाहते हैं, तो लिंक्डइन पर अपनी प्रोफाइल बनायें और रिलायंस के मैनेजरों को मैसेज भेजें। यहां से आप आसानी से नौकरी तक पहुंच सकते हैं ।
  • रेफरल (जुगाड़ नहीं, जान-पहचान): अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार पहले से वहां काम कर रहा है, तो उससे कहें कि वो आपका रिज्यूमे (Bio-data) आगे बढ़ाए ।

4.इंटरव्यू में आपसे क्या पूछा जाता है?

इंटरव्यू को नाम सुनकर लोग हमेशा घबरा जाते हैं लेकिन आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है । नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करिए और इंटरव्यू के लिए रेडी हो जाइए ।

  • अपने बारे में बिल्कुल साफ साफ़ बताएं: आप कहाँ से हैं, क्या पढ़े हैं और क्यों काम करना चाहते हैं।
  • कंपनी के बारे में थोड़ा जानें: कम से कम ये तो पता होना चाहिए कि मुकेश अंबानी कौन हैं और रिलायंस क्या-क्या बेचती है।
  • ईमानदारी: जो काम आता है, वो साफ़ कहें। जो नहीं आता, उसके लिए कह दें कि “सर, मैं जल्दी सीख लूँगा इस काम को इए समझदारी वाली बात होती है ।

5. सावधानी: पैसे मांगने वालों से बचें!

रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी में काम करने के लिए : हमेशा टैलेंट और सही अनुभव की जरूरत होती है यहां काम करने के लिए कोई भी किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लगता है।

दोस्तों ये बात गांठ बांध लें— रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी नौकरी के नाम पर एक रुपया भी नहीं मांगती हैं। अगर कोई आपसे कहे कि “5000 दे दो, गेट पास बनवा दूंगा,” तो समझो वो फ्रॉड है।

  • दोस्तों रिलायंस कंपनी में नौकरी हमेशा आपके क्वालिफिकेशन और आपकी योग्यता को देखकर लगती है । चाहे आप किसी भी पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हो ।
  • प्रॉपर आपका इंटरव्यू होता है उसके बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होता है ।
  • फिर उसके बाद आपकी नौकरी लगती है ।

6.नौकरी कन्फर्म होने के बाद कहां चेक करना होता है ।

दोस्तों अगर मान लीजिए आपकी रिलायंस कंपनी में नौकरी कन्फर्म हो गई है तो इसका पता आपको कैसे चलेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं ।

1. आधिकारिक ईमेल:

  • रिलायंस में सिलेक्शन होने पर सबसे पहले आपके पास एक Offer Letter ईमेल पर आता है।
  • ईमेल एड्रेस चेक करें: असली ईमेल हमेशा कंपनी के डोमेन से आती है, जैसे: name@ril.com या name@jio.com
  • अगर ईमेल Gmail, Yahoo या Rediffmail जैसी साधारण आईडी से आए, तो समझ जाइए कि वह फर्जी है।

2. रिलायंस करियर पोर्टल:

  • अगर आपने रिलायंस के आधिकारिक पोर्टल (rpet.ril.com या jiocareers.com) के ज़रिए अप्लाई किया था –
  • तो आप वहां लॉगिन करके अपना Application Status देख सकते हैं।
  • वहां स्टेटस में ‘Selected’ या ‘Offer Extended’ लिखा हुआ दिखाई देगा।

3. रिलायंस एचआर (HR) से कॉल:

  • दोस्तों शुरुआती जानकारी देने के लिए रिलायंस की HR टीम आपको फोन कर सकती है।
  • लेकिन याद रखें, फोन कॉल के बाद लिखित ऑफर लेटर आना आपके पास अनिवार्य है।
  • बिना लिखित दस्तावेज के कभी भी अपनी पुरानी नौकरी बिल्कुल न छोड़ें ।

कन्फर्मेशन लेटर में क्या-क्या होता है चेक करें

  • दोस्तों जब आपको रिलायंस से कन्फर्मेशन मिले, तो उसमें ये चीजें जरूर देखें:
  • जॉब प्रोफाइल: आपकी पोस्ट का नाम।
  • सैलरी (CTC): आपकी तनख्वाह का पूरा विवरण।
  • जॉइनिंग लोकेशन: आपको किस शहर और ऑफिस में काम करना है।
  • रिपोर्टिंग मैनेजर: आपको किसे रिपोर्ट करना है।

जरूरी सावधानी :

कुछ बातें आपको ध्यान रखना बहुत जरूरी है चलिए जानते है । हर उस नौकरी के बारे में जो को प्राइवेट सेक्टर की होती है।

  • फर्जी कॉल से हमेशा बचें: अगर कोई रिलायंस के नाम पर आपसे ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ या ‘ट्रेनिंग चार्ज’ मांगे, तो समझ जाइये कि वो फ्रॉड है।
  • इंटरव्यू डेट: हमेशा कंपनी की ईमेल आईडी चेक करें। आधिकारिक ईमेल अक्सर @ril.com या @jio.com पर खत्म होती है।

निष्कर्ष (हमारी राय)

दोस्तों, रिलायंस में नौकरी मिलना बिल्कुल मुश्किल नहीं है, बस आपको सही रास्ते पर चलना होगा। आप अपनी स्किल्स सुधारें, थोड़ा कंप्यूटर सीखें और ऊपर बताई गई वेबसाइट पर नज़र रखें। मेहनत करेंगे तो किस्मत भी साथ देगी। और आप सभी की नौकरी भी लगेगी आपके योग्यता के हिसाब से ।

आशा करते हैं की हमारे द्वारा दी गई आपको रिलायंस कंपनी की इए जानकारी अच्छी लगी होगी। आप अपना फीडबैक हमें कमेंट लिस्ट में जरूर दें ।

Avinash Singh Namdev

अविनाश सिंह नामदेव एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो भारत में उपलब्ध प्राइवेट जॉब्स से जुड़ी जानकारी रिसर्च करके प्रकाशित करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई सभी जॉब जानकारी आधिकारिक वेबसाइटों, पब्लिक सोर्स और विश्वसनीय माध्यमों से एकत्र की जाती है। यह वेबसाइट केवल सूचना देने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी भी भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment