अनपढ़- जॉब 10वीं 12वीं - जॉब ITI - DIPLOMA- जॉब B.TECH - जॉब ग्रेजुएशन - जॉब WORK FROM HOME - जॉब अनुभव - जॉब

Mobile Se Passport Kaise Banaye 2026? | Ghar Baithe Online Apply & Police Verification Process

On: February 12, 2026 6:51 PM
हमें फॉलो करें:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पासपोर्ट बनवाने का असली तरीका: (हमारा स्वयं का अनुभव)

मेरे दोस्तों और मेरे भाई एवं बहनों विदेश में नौकरी पाने के लिए पासपोर्ट की पहली सीढ़ी कैसे चढ़नी है, इसे ध्यान से समझ लो। मैंने इसमें वो बातें जोड़ी हैं जो आपको कोई एजेंट नहीं बताएगा। आपको हम अपना स्वयं का अनुभव बता रहें हैं ।

1. फॉर्म भरने से पहले ये काम जरूर करें (सबसे जरूरी)

मेरे भाइयों आपसे निवेदन है जोश में आकर सीधा फॉर्म कभी मत भर देना। सबसे पहले अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और पैन कार्ड को सामने रखो।

  • चेक करें: क्या सबमें आपका नाम और पिताजी का नाम एक-एक अक्षर (Spelling) सही है?
  • सावधानी: अगर स्पेलिंग में छोटी सी भी गलती हुई, तो आपका अपॉइंटमेंट कैंसिल हो जाएगा और पैसे डूब सकते हैं। इसलिए पहले कागज सही करवाएं, फिर फॉर्म भरें।
  • हमारे साथ ऐसा हो चुका है इस लिए हम आपको बता रहें हैं कि स्पेलिंग अगर मिस्टेक है तो ,मार्कशीट तो आपकी सुधरेगी नहीं इससे अच्छा आप अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड को फॉर्म भरने से पहले सही करवा लें ।

पासपोर्ट का फॉर्म मोबाइल से कैसे भरें? (पूरी प्रक्रिया)

मेरे प्यारे भाइयों और मेरी बहनों, दिल थाम कर बैठ जाएं अब हम आपको वो तरीका बताने जा रहें हैं जिसे लोग गुप्त रखते हैं ताकि आपसे एजेंट के नाम पर पैसे ठगे जा सकें।

ध्यान से सुनिए अपने मोबाइल को हाथ में लेना है और आपको पूरा इए सिस्टम फलों करना है ।

स्टेप 1: मोबाइल में क्या सर्च करना है?

सबसे पहले मेरे दोस्तों और मेरे भाई एवं बहनों अपने मोबाइल के Google Chrome में जाकर “Passport Seva” को आपको सावधानी से सर्च करना है।

  • सावधानी: ध्यान रहे कि आप सिर्फ सरकारी वेबसाइट (passportindia.gov.in) पर ही जाना है ।
  • शुरुआत: वहां आपको ‘New User Registration’ का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी डालकर अपना खाता (Account) बना लें।

स्टेप 2: फॉर्म भरना कहाँ से शुरू करें?

दोषस्तों जब आपकी आईडी बन जाए, तो लॉग – इन करें और “Apply for Fresh Passport” पर क्लिक करें। यहाँ आपसे दो रास्ते पूछे जाएंगे:

  • फॉर्म को डाउनलोड करके भरें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें (यह सबसे आसान है)। आपको इसी पर क्लिक करना है मेरे भाइयों।

स्टेप 3: क्या-क्या जानकारी भरनी है? (ध्यान से भरें)

मेरे मित्रों, यहाँ आपको अपनी जिंदगी की सही जानकारी देनी है। एक अक्षर की गलती भी भारी पड़ सकती है इस लिए एक एक चीज को देख सही तरीके से आपको फ्रॉम को भरना है ।

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर हो तो वहां आप और अच्छे तरीके से इस फ्रॉम को भर सकते हैं ।

  • Personal Details: अपना नाम, सरनेम, और जेंडर (स्त्री/पुरुष) वही लिखें जो 10वीं की मार्कशीट में है।
  • Family Details: माता और पिता का नाम भी मार्कशीट के हिसाब से ही भरें।
  • Address Details: यहाँ वही पता (Address) डालें जहाँ आप अभी रह रहे हैं और जिसका आपके पास सबूत (आधार कार्ड या बैंक पासबुक) है।
  • Emergency Contact: अपने किसी भाई या पिता का मोबाइल नंबर और पता दें ताकि जरूरत पड़ने पर सरकार उनसे बात कर सके।
  • क्योंकि आपको विदेश जाना है नौकरी के लिए तो आपको एक अलग से ऑल्टरनेट नंबर को डालना जरूरी है।

स्टेप 4: ECR और Non-ECR कैटेगरी क्या है?

मेरे भाइयों और बहनों इस बात को आपको बड़े ही ध्यान से देखना है क्योंकि यहाँ सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं।

  • अगर आप 10वीं पास हैं, तो Non-ECR वाले ऑप्शन पर ‘YES’ करें। इसका मतलब है कि आपको विदेश में एयरपोर्ट पर कोई नहीं रोकेगा।
  • अगर आप पढ़े – लिखे नहीं हैं, तो वहां ‘NO’ करें। इस बात को आपको ध्यान से पढ़ना है ।

स्टेप 5: फीस जमा करना और तारीख चुनना

सब जानकारी को अच्छे से भरने के बाद फॉर्म को आपको ‘Submit’ कर देना है ।

  • इसके बाद आपको ₹1500 की सरकारी फीस ऑनलाइन (UPI, Net Banking या कार्ड) से कटवानी होगी।
  • फीस कटते ही आपको अपने शहर के पासपोर्ट ऑफिस की तारीख (Appointment) मिल जाएगी। उसका फोटो खींच लें या प्रिंट निकाल लें।

हमारी आपको पर्सनल सलाह:

मेरे प्यारे दोस्तों ध्यान दें इस बात पर फॉर्म भरने के बाद एक बार उसे दोबारा पढ़ लेना। मेरे भाई – बहनों, अगर कहीं भी नाम में गलती दिखे तो उसे ‘Submit’ करने से पहले सुधार लेना। एक बार सबमिट हो गया तो फिर सुधारना मुश्किल होता है।”

अपॉइंटमेंट और ऑफिस का चक्कर:

फ्रॉम भरने के बाद की क्या प्रोसेस है इसके बारे में डिटेल्स से जानिए पूरी जानकारी ।

  • कितने दिन में मिलेगा अपॉइंटमेंट? फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद, संडे को छोड़कर अगले 3 से 4 दिन में आपको अपॉइंटमेंट मिल जाता है।
  • कहाँ जाना होगा? आपको अपने शहर के पासपोर्ट कार्यालय (Office) जाना पड़ेगा। संभाग लेवल के शहर में होते हैं पासपोर्ट के ऑफिस
  • क्या साथ ले जाएं? अपने सारे Original (असली) डॉक्यूमेंट और उनकी फोटोकॉपी साथ रखें। वहां आपके कागजों की गहराई से जांच होगी और आपके फिंगरप्रिंट (Fingerprints) और फोटो ली जाएगी।
  • यहीं आपका पूरा कागज उस अधिकारी द्वारा चेक किया जाएगा चेक करने में थोड़ा टाइम लगता है यहां पर ।
  • अधिकारी बारिकियों से आपके कागज को चेक करता है जैसे स्पैलिंग, नाम पता ID इए सारी चीज़ों को
  • अगर सब कुछ सही रहा तो कागज अब आगे आपका आपके थाने में भेज दिया जाता है

थाने का चक्कर: पुलिस वेरिफिकेशन की चालाकी

भाइयों, यहीं पर सबसे ज्यादा लोग फंसते हैं। ऑफिस से काम होने के बाद आपकी फाइल आपके पास के थाने में भेजी जाती है। लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण । लोग इंतजार करते हैं पुलिस के फोन का लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है ।

आपको ऑफिस से आने के बाद 10 दिन के बाद थाने जाकर अपने कागज को वेरीफिकेशन करा लेना है । ध्यान रहे आपके नाम कोई क्राइम या धारा कानूनी तौर पर रजिस्टर नहीं होनी चाहिए ।

  • अविनाश भाई की टिप: पुलिस वाले कभी – कभी फोन करना भूल जाते हैं। इसलिए आप हाथ पर हाथ धरकर न बैठें! एक हफ्ते के अंदर खुद थाने जाकर पता करें।
  • आम तौर पर 10 दिन में कागज थाने पहुँच जाते हैं। वहां बस यह देखा जाएगा कि आप पर कोई FIR या केस तो नहीं है।
  • जैसा कि मैने आपको ऊपर बता भी ।
  • पुलिस को किसी भी प्रकार का पैसा नहीं देना है आपको आपसे पैसे की मांग कर सकते हैं । लेकिन आपको नहीं देना है क्योंकि यह सरकारी काम है ।

4.पासपोर्ट आपके हाथ में कब आएगा:

एक बार पुलिस ने रिपोर्ट आगे बढ़ा दी, तो 30 दिन से 90 दिन के अंदर आपका पासपोर्ट डाक (Post Office) के जरिए सीधे आपके घर आ जाएगा।

  • ऑनलाइन चेक भी करते रहें : आपको एक फाइल नंबर मिलेगा, जिससे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका पासपोर्ट अभी कहाँ पहुँचा है।

निष्कर्ष :

दोस्तों आइए पूरी जानकारी बताई हुई हमर खुद का सेल्फ अनुभव है जो मैने आपसे शेयर किया है । कुछ कारण की वजह से मैं विदेश नहीं जा सका लेकिन आप के साथ ऐसा न हो ।

इए पासपोस्ट आपका आने वाली नेक्स्ट जो हम आपको विदेश की नौकरी बताएंगे वहां काम आने वाला है इस लिए आप बताई गई सभी बातों को ध्यान में रखता पासपोर्ट जरूर रेडी कर लें ।

जय हिंद दोस्तों ।

हम आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Avinash Singh Namdev

अविनाश सिंह नामदेव एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो भारत में उपलब्ध प्राइवेट जॉब्स से जुड़ी जानकारी रिसर्च करके प्रकाशित करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई सभी जॉब जानकारी आधिकारिक वेबसाइटों, पब्लिक सोर्स और विश्वसनीय माध्यमों से एकत्र की जाती है। यह वेबसाइट केवल सूचना देने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी भी भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment