अनपढ़- जॉब 10वीं 12वीं - जॉब ITI - DIPLOMA- जॉब B.TECH - जॉब ग्रेजुएशन - जॉब WORK FROM HOME - जॉब अनुभव - जॉब

Job Fraud से कैसे बचें? Fake Job को पहचानने के 15 पक्के तरीके पूरी जानकारी

On: January 16, 2026 1:48 PM
हमें फॉलो करें:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

🔹जी हां : आज के समय में Job Fraud क्यों बढ़ गया है?

आज के समय में नौकरी ढूंढना जितना जरूरी हो गया है, उतना ही जरूरी हो गया है Fake Job और Job Fraud से बचना। बेरोजगारी, कम पढ़ाई, ज्यादा जरूरत और जल्दी पैसा कमाने की चाहत लोगों को कभी कभी फंसा देती है

इन्हीं सभी बातों का फायदा उठाकर ठग लोग फर्जी लोग गलत और फर्जी नौकरी का जाल बिछा रहे हैं । WhatsApp, Telegram, Facebook, YouTube और यहां तक कि Google पर भी आजकल Fake Job Offer देखने को मिल जाते हैं।

इसको आप कैसे पहचाने इसकी सारी जानकारी हम नीचे आप सभी को देने जा रहें हैं । हर दिन हजारों लोग के साथ “Job Fraud कैसे होता है” ये बात उन तमाम आदमी को तब समझ आती है जब उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो चुका होता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में समझाएंगे कि Fake Job क्या होती है, इसे कैसे पहचानें और खुद को ठगी से कैसे बचाएं।

🔹Job Fraud क्या होता है? (What is Job Fraud in Hindi) समझिए

Job Fraud का मतलब है –आपको नौकरी देने के नाम पर किसी व्यक्ति से पैसे, दस्तावेज या निजी जानकारी को आप सभी से ठगी कर लेना आपको फसा देना या आपका फंस जाना दोनों चीज।

Fake Job देने वाले लोग खुद को HR, Recruiter या बड़ी कंपनी का कर्मचारी बताकर संपर्क करते हैं और फिर किसी न किसी बहाने से आप सभी से पैसा ऐंठने का प्रयाय करते है ।

और जो लोग भोले भाले होते हैं । जिनके पास थोड़ी समझ कम होती है वो फंस भी जाते हैं । इन ठगी के चक्कर में ।

Job Fraud के कुछ आम तरीके:

  • Registration fees के नाम पर पैसा लेते हैं ।
  • Fake offer letter देते हैं
  • बिना interview direct selection देने को बोलते हैं ।
  • Foreign job scam करते हैं ।
  • अगर आप Job search कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।

🔹Fake Job Scam : सबसे ज्यादा कहां से होता है :

  • आजकल Online Job Fraud सबसे ज्यादा इन जगहों से होता है: आइए जानते हैं ।
  • WhatsApp Job Groups पर होता है ।
  • Telegram Job Channel पर होता है ।
  • Facebook Job Pages होता है।
  • Fake Websites भी जॉब्स फ्रोड करती हैं ।
  • Direct Phone Call के जरिए भी होता है ।
  • सभी लोग सोचते हैं कि Online Job बहुत ही आसान है, लेकिन यहीं से –
  • Fake Job Scam शुरू होता है। असली कंपनी कभी भी सिर्फ WhatsApp पर नौकरी नहीं देती।

🔹Fake Job पहचानने का पहला संकेत आपसे – पैसे की मांग :

  • अगर कोई भी व्यक्ति या एजेंसी नौकरी दिलाने से पहले बोले: तो समझ लीजिए फर्जी है ।
  • Registration Fee बोले तो फर्जी है।
  • Security Deposit फर्जी है ।
  • Processing Charge फर्जी है ।
  • अगर ऐसी कुछ जानकारी आपसे बोले तो समझिए 100% फर्जी है ।
  • असली कंपनी जो होती है वो कभी भी नौकरी देने के लिए पैसे नहीं मांगती हैं
  • यह सबसे बड़ा और सबसे पक्का संकेत है कि नौकरी फर्जी है। क्योंकि आपसे मांगा जा रहा है ।

🔹बिना Interview के Job Offer 100% फर्जी :

  • अगर आपको बिना interview बोले: तो समझिए ।
  • आपकी joining confirm है :
  • तो सावधान हो जाइए। कोई भी असली कंपनी: आपको जॉब देने के लिए आपसे –
  • Resume देखती है :
  • Interview लेती है
  • Skills check करती है
  • Direct selection सिर्फ Job Scam में होता है।

🔹Fake Offer Letter कैसे पहचानें :

  • Fake Job Offer Letter में अक्सर ये गलतियां होती हैं:
  • Spelling mistake होती हैं ।
  • Company logo साफ नहीं होता है।
  • Address अधूरा होता है।
  • HR का personal email होता है।
  • अगर Offer Letter Gmail, Yahoo या Outlook से आया है, तो वह Fake Job Offer हो सकता है।

🔹ज्यादा Salary और कम काम – लालच का जाल

  • अगर कोई Job Offer के लिए बोले ।
  • 10वीं पास – ₹35,000
  • बिना अनुभव – ₹40,000
  • Work from home – ₹50,000
  • तो बिल्कुल मान के चलिए यह Job Fraud का जाल है।
  • असल दुनिया में salary experience और skill पर मिलती है, सपनों पर नहीं मिलती है

🔹Fake Company Website और नाम का खेल

  • Fake Job देने वाले लोग जानिए इसके बारे में
  • बड़ी कंपनी का नाम कॉपी करते हैं।
  • Fake website बनाते हैं ।
  • गूगल एड्स चला देते हैं ।

आप हमेशा चेक करें :

  • कंपनी का gst नंबर
  • गूगल रिव्यू
  • ऑफिशियल वेबसाइट
  • अगर कंपनी Google पर ठीक से verify नहीं होती, तो Fake Job Scam हो सकता है।

🔹Personal UPI या Account में पैसा मांगना :

  • अगर आपसे कोई इस तरह बोले :
  • PhonePe / GPay / Paytm personal number
  • किसी व्यक्ति के नाम पर account :
  • तो आप तुरंत मना कर दीजिए
  • असली कंपनियों कभी भी payment हमेशा official company account में होते हैं

🔹Job Fraud से बचने के 15 पक्के तरीके (Short List)

  • पैसा कभी पेमेंट ना करें :
  • बिना इंटरव्यू के जॉब बिल्कुल ना लें
  • कंपनी की वेबसाइट हमेशा वेरीफाइड करें :
  • जीमेल से आए ऑफर पर शक करें
  • ज्यादा सैलरी से हमेशा सावधान रहे
  • जब जल्दी करने का दबाव न लें
  • ऑफिस ऐड्रेस हमेशा चेक करें
  • Google reviews पढ़ें
  • Personal UPI से payment न करें
  • Documents बिना joining न दें
  • HR की identity verify करें
  • Call + Email दोनों जरूरी
  • Overseas job में extra सावधानी रहें
  • Police verification से पहले पैसा बिल्कुल न दें
  • शक हो तो किसी जानकार से पूछें

🔹Job Fraud होने पर शिकायत कहां करें :

  • अगर आपके साथ Job Fraud Scam हो गया है, तो डरने की जरूरत नहीं है।
  • आप शिकायत कर सकते हैं:
  • Cyber Crime Portal – cybercrime.gov.in
  • Helpline Number – 1930
  • Local Police Station
  • जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना ही पैसा वापस मिलने का chance बढ़ेगा।

🔹निष्कर्ष: आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है

  • आज के समय में सभी के लिए नौकरी ढूंढना जरूरी है, लेकिन गलत नौकरी से बचना उससे भी ज्यादा जरूरी है।
  • Fake Job और Job Fraud से बचने का एक ही तरीका है Verify करें, सोचें और फिर फैसला लें।
  • किसी जानकार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।
  • अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर करें।
  • ताकी सभी लोग फ्रोड जॉब को लेकर अलर्ट हो सकें ।
  • आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है

FAQ – हमेशा पूंछे जाने वाले सवाल:

Job Fraud क्या होता है?Job Fraud एक प्रकार की वह ठगी है जिसमें नौकरी देने के नाम पर पैसे, दस्तावेज या निजी जानकारी ली जाती है। यह अक्सर WhatsApp, Telegram और Fake Website के जरिए किया जाता है।
Fake Job की सबसे बड़ी पहचान क्या है?अगर नौकरी से पहले पैसे मांगे जाएं या बिना interview direct selection दिया जाए, तो समझ लीजिए वह 100% Fake Job होती है।
क्या Work From Home Jobs भी Fake
हो सकती है क्या
कई Work From Home Jobs fake होती हैं, खासकर जब ज्यादा salary और कम काम का लालच दिया जाता है
Job Fraud होने पर शिकायत कहां कर सकते हैं ।cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं।
असली और फर्जी HR में क्या फर्क होता है?HR official email और interview process अपनाता है, जबकि fake HR personal नंबर और Gmail का उपयोग करता है।

Avinash Singh Namdev

अविनाश सिंह नामदेव एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो भारत में उपलब्ध प्राइवेट जॉब्स से जुड़ी जानकारी रिसर्च करके प्रकाशित करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई सभी जॉब जानकारी आधिकारिक वेबसाइटों, पब्लिक सोर्स और विश्वसनीय माध्यमों से एकत्र की जाती है। यह वेबसाइट केवल सूचना देने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी भी भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment