अनपढ़- जॉब 10वीं 12वीं - जॉब ITI - DIPLOMA- जॉब B.TECH - जॉब ग्रेजुएशन - जॉब WORK FROM HOME - जॉब अनुभव - जॉब

10th & 12th Ke Baad Kya Kare? 2026 की सबसे बड़ी करियर गाइड | Best Jobs & Courses

On: February 14, 2026 2:19 AM
हमें फॉलो करें:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

10th & 12th Ke Baad Kya Kare : दोस्तों आज हम आपको आपके मन में चलने वाले उस सवाल से हमेशा के लिए कंप्यूजन समाप्त करने वाले हैं जो ज्यादा तर लोगों को होता है । की हम 12th के बाद क्या करें ,कौन सा कोर्स करें , प्राइवेट जॉब करें ,या सरकारी जॉब करें , ईटीसी ।

1.10वीं और 12वीं के बाद नौकरी के लिए माइंडसेट :

दोस्तों आज 2026 के दौर में IT (कंप्यूटर), लॉजिस्टिक्स (डिलीवरी और वेयरहाउस), हेल्थकेयर (अस्पताल) और ई-कॉमर्स में नौकरियों की बाढ़ आई हुई है।

अगर आप इन फील्ड्स से जुड़ा कोई भी छोटा कोर्स कर लेते हैं, तो आपको बेरोजगार बिल्कुल नहीं बैठना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में कंपनियां हर महीने हजारों लड़कों को भर्ती कर रही हैं।

2.कौन सी जॉब करना चाहिए: सरकारी या प्राइवेट? सही समय पर कैसे सोचें

दोस्तों सबसे सच्ची और दिल की बात आपको बता रहा हूं सरकारी नौकरी में सुरक्षा है तो प्राइवेट में बेतहाशा पैसा और तरक्की। अगर आपकी उम्र कम है और आप 2-3 साल मेहनत कर सकते हैं, तो सरकारी की तैयारी करें।

लेकिन अगर आप काम करके सीखना चाहते हैं और जल्दी आगे बढ़ना चाहते हैं, तो प्राइवेट सेक्टर बेस्ट है। 22-23 साल की उम्र तक फैसला ले लेना चाहिए कि आप किस पटरी पर दौड़ना चाहते हैं। और कहां आपका करियर बेस्ट रहेगा ।

3.क्या ग्रेजुएशन करते समय पार्ट-टाइम जॉब करते रहना चाहिए

दोस्तों मेरी तरफ से बिल्कुल हां ! ग्रेजुएशन के 3 साल सिर्फ डिग्री के लिए न गवाएं। पार्ट – टाइम जॉब करने से आपको दुनियादारी की समझ आती है और आपके रिज्यूमे में “अनुभव” जुड़ जाता है।

जब आप डिग्री लेकर निकलेंगे, तो आपके पास दूसरों से ज्यादा कॉन्फिडेंस होगा और आप अपनी पढ़ाई का खर्चा खुद उठा पाएंगे।और सबसे जरूरी की आप फ्रेशर नहीं रहेंगे । आपके 3 साल किए हुए काम का आपके पाश अनुभव होगा जो आपको दूसरों से बिल्कुल अलग बनाएगा ।

4.सबसे आसानी से सरकारी नौकरी कौन सी लगती है?

दोस्तों अगर हम सबसे आसान सरकारी नौकरी की बात करें, तो चतुर्थ श्रेणी (Group D), ग्रामीण डाक सेवक (GDS), और पुलिस कांस्टेबल की भर्ती सबसे सीधी होती है। इनमें बहुत ज्यादा हाई-फाई पढ़ाई की जरूरत नहीं होती है

और अक्सर 10वीं -12वीं के मार्क्स या फिजिकल टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन हो जाता है। रेलवे में भी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती आसान होती है सही जानकारी होने पर रेल्वे में डायरेक्ट प्राइवेट कॉन्टैक्टर में जॉब लग जाती है ।

5.सबसे आसानी से प्राइवेट नौकरी कौन सी लगती है :

दोस्तों अगर हम प्राइवेट नौकरी की बात करें तो इसमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी पार्टनर, कॉल सेंटर (BPO) और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी सबसे जल्दी मिलती है।

अगर आपके पास बात करने का तरीका है और आप मेहनती हैं, तो ये कंपनियां सिर्फ एक छोटे से इंटरव्यू के बाद आपको तुरंत जॉइनिंग लेटर दे देती हैं। अच्छी सैलरी भी आपको 8 घंटे काम करने पर आसानी से मिल जाती है ।

6.12वीं के बाद कौन सा कोर्स सबसे आगे प्राइवेट नौकरी में ले जाएगा?

दोस्तों अगर आप प्राइवेट सेक्टर के राजा बनना चाहते हैं, तो Digital Marketing, Data Analytics या कोई कोडिंग कोर्स (Python, Java) करें।

अगर टेक्निकल में रुचि नहीं है, तो Hospitality या Travel Management का कोर्स आपको बड़ी होटलों या एयरलाइंस में ऊंची सैलरी वाली नौकरी दिला सकता है।

7.12वीं के बाद सब्जेक्ट के हिसाब से कौन सा कोर्स करना चाहिए?

चलिए अब हम आपको आपके 12वीं कंपलीट करने के बाद आपको कौन सा कोर्स सही रहेगा जो आपका समय बचा कर आपको डायरेक्ट नौकरी तक ले जाएगा चलिए जानते हैं।

  • Science: इंजीनियरिंग (B.Tech) या मेडिकल के अलावा डेटा साइंस और फार्मेसी चुनें।
  • Commerce: CA नहीं कर सकते तो BBA या GST एक्सपर्ट का कोर्स करें, इनकी बहुत डिमांड है। आज कल
  • Arts: आप Graphic Design, Journalism या विदेशों के लिए भाषा (Language) कोर्स करके बहुत आगे जा सकते हैं।

निष्कर्ष :

मेरे प्यारे दोस्तों 10वीं और 12वीं का पड़ाव आपकी जिंदगी की नींव है। जरूरी नहीं कि आप वही करें जो सब कर रहे हैं। अपनी ताकत पहचानें और उस पर काम करें।

मैंने ऊपर जो रास्ते बताए हैं, उनमें से किसी एक को चुनकर आज ही मेहनत शुरू कर दें। बाकी प्राइवेट जॉब्स की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए तो मैं हूं ही अब आपको प्राइवेट नौकरी के लिए बिल्कुल नहीं घबराना है । अपने आप को हीरा बनाइये जौहरी असली हीरे की पहचान खुद कर लेगा ।

हमारी इए छोटी शी पहल आपके लिए जानकारी पसंद आई हो तो इसको जरूर शेयर करिए गा ताकि दूसरे व्यक्ति का भी भला हो सके हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

जय हिंद !

Avinash Singh Namdev

अविनाश सिंह नामदेव एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो भारत में उपलब्ध प्राइवेट जॉब्स से जुड़ी जानकारी रिसर्च करके प्रकाशित करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई सभी जॉब जानकारी आधिकारिक वेबसाइटों, पब्लिक सोर्स और विश्वसनीय माध्यमों से एकत्र की जाती है। यह वेबसाइट केवल सूचना देने के उद्देश्य से बनाई गई है। किसी भी भर्ती या नौकरी की गारंटी नहीं दी जाती है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment