जी हां दोस्तों —आपका भाई अविनाश फिर से हाजिर है! बहुत से भाई पूछते हैं हमसे कि ‘अविनाश भाई, विदेश में नौकरी तो करनी है पर डर लगता है कि कोई हमसे पैसा न ठग ले।’ आज मैं आपको वो गुप्त राज बातें बताऊंगा जो कोई एजेंट नहीं चाहता कि आपको पता चलें। आज आपको विदेश में नौकरी करने से जुड़ी सारी गुप्त जानकारी हम आज आपसे शेयर करेंगे ।
Table of Contents
विदेश जाने की शुरुआत कैसे करें :
मेरे दोस्तों, विदेश जाने का सपना देखने से पहले यह जान लो कि बिना सही जानकारी के वहां जाना जोखिम भरा हो सकता है। आपके लिए पहले पूरी जानकारी लीजिए उसके बाद आगे का कदम बढ़ाइए जॉब्स के लिए।
- सही देश चुनें: दुबई, कतर, या सऊदी अरब (सस्ती फ्लाइट और आसान वीज़ा) या फिर कनाडा और यूरोप (ज्यादा सैलरी लेकिन कड़ी मेहनत) और जानकारी जरूरी है इसके लिए चलिए जानते हैं।
- काम की पहचान: पहले यह सोचो कि आपको क्या काम आता है? हेल्पर, ड्राइवर, वेल्डर या ऑफिस जॉब आपसे जो भी काम आता है वहीं काम को चुनें।
- पासपोर्ट तैयार रखें: बिना पासपोर्ट के कोई बात नहीं बनेगी (मेरी पासपोर्ट वाली पोस्ट जरूर पढ़ें)।
असली एजेंट की पहचान कैसे करें?
मेरे भाई एवं बहनों, एजेंट के चिकनी – चुपड़ी बातों में मत आना। असली एजेंट को इन दो तरीकों से आप पकड़ सकते हैं ।
MEA License Check :
मेरे मित्रों, जिस भी ऑफिस में आप जाओ, वहां उनका MEA (Ministry of External Affairs) लाइसेंस जरूर देखो।
- असली लाइसेंस नंबर कुछ ऐसा दिखेगा आपको: B-0123/DEL/COM/1000+/5/1234/2026।
- गूगल पर ‘e-Migrate’ वेबसाइट सर्च करो और वहां यह नंबर डालकर चेक करो। अगर लिस्ट में नाम नहीं है, तो वहां से तुरंत भाग लो! 😂
- समझ जाओ गलत आदमी के चक्कर में पड़ गए अगर लाइसेंस का लिस्ट में नाम नहीं है तो।
Demand Letter Verify :
दोस्तों असली एजेंट आपको Demand Letter दिखाएगा, जिसमें कंपनी का नाम लिखा होगा आपकी सैलरी और रहने-खाने की पूरी जानकारी सरकारी मुहर के साथ उसके मेंशन होगी ।
इंटरव्यू कैसे होता है:
ध्यान देने वाली बात मै आपको बता रहा हूं मेरे भाइयों, याद रखना असली नौकरी के लिए इंटरव्यू हमेशा कंपनी का आदमी (Client) खुद इंडिया आकर आपका इंटरव्यू सामने से लेता है ।
- वह आपका काम अपनी आँखों से देखेगा
- अगर एजेंट आपसे कहे कि कोई इंटरव्यू नहीं होगा, बस पैसे दे दो तो समझो वो फर्जी है।
जरूरी दस्तावेज:
- असली पासपोर्ट: कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी के साथ। होनी चाहिए आपके पास
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट: ECNR स्टेटस के लिए।
- अनुभव सर्टिफिकेट: अगर आपने पहले कहीं काम किया है अनुभव सर्टिफिकेट आप लगा सकते हैं ।
- सफेद बैकग्राउंड वाली फोटो: विदेश के वीज़ा के लिए आपके पास होनी चाहिए लगती है।
असली वीज़ा कैसे चेक करें?
मेरे दोस्तों जब आपके पास हाथ में आपका वीजा आ जाए तो आप बिना चेक किए एजेंट को पैसे बिल्कुल न दें।
- दुबई के लिए GDRFA या ICA ऐप डाउनलोड करें।
- वहां पासपोर्ट नंबर डालें, अगर आपका फोटो और वीज़ा ऑनलाइन दिख जाए, तभी पैसा दें।
- नहीं तो किसी भी प्रकार का पैसा बिल्कुल न पे करें ।
विदेश में नौकरी के लिए डायरेक्ट अप्लाई कैसे करें:
अगर आप एजेंट को पैसा नहीं देना चाहते और खुद अपने से जॉब्स को अपलाई करना चाहते हैं । तो हम आपको उसका भी तरीका आपको बताते हैं ।
दुबई में जॉब के लिए:
- Emaar (एमार): दोस्तों यह दुबई की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है (बुर्ज खलीफा इन्हीं का है)। यहाँ इंजीनियर, सुपरवाइजर, और हेल्पर की बहुत मांग रहती है। हमेशा
- Lulu Group (लुलु ग्रुप): इनके हाइपर मार्केट्स पूरे खाड़ी देशों में हैं। यहाँ पैकिंग, सेल्स, और डिलीवरी बॉय के लिए हमारे 10वीं-12वीं पास भाइयों और बहनों के लिए बहुत जगह निकलती है। यहां के लिए आप आवेदन कर सकते हैं
- Emirates Group (एमिरेट्स): एयरलाइन कंपनी है। यहाँ ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू और लोडिंग के काम के लिए सीधे भर्ती होती है। यहां भी आवेदन कर सकते हैं ।
- Al-Futtaim (अल-फुत्तैम): यहाँ शोरूम, ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स जैसे काम के लिए डायरेक्ट अप्लाई किया जा सकता है।
2.सऊदी अरब (Saudi Arabia) की दिग्गज कंपनियां:
- Aramco (अरामको): दोस्तों दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है यहाँ वेल्डर, फिटर, रिगर और टेक्निकल काम करने वालों की भारी डिमांड है हमेशा रहती है
- BinLaden Group (बिन लादेन ग्रुप): कंस्ट्रक्शन की बहुत पुरानी और बड़ी कंपनी है। जो लोग कंस्ट्रक्शन लाइन में काम करते हैं वो इस जॉब को अपलाई कर सकते हैं।
- NEOM (नियोम): यह सऊदी का नया प्रोजेक्ट है, यहाँ आने वाले 10 सालों तक लाखों नौकरियां निकलेंगी। यहां नए लोगों के अच्छी जगह निकलने वाली है
निष्कर्ष :
दस्तों आज मैंने आपको वो सारे राज़ बता दिए हैं जिन्हें छुपाकर एजेंट आपसे लाखों रुपये ऐंठते हैं। मेरा मकसद सिर्फ यह है कि हमारे देश का कोई भी मेहनत कश इंसान अपनी जमा -पूंजी किसी धोखेबाज के हाथ में न गंवाए।
याद रखिये दोस्तों विदेश जाना सिर्फ पैसा कमाना नहीं है, बल्कि अपने और अपने परिवार के सपनों को पूरा करना है। अगर आपके पास असली पासपोर्ट, सही जानकारी और थोड़ी सी हिम्मत है, तो दुनिया की कोई भी कंपनी आपको नौकरी देने से मना नहीं कर सकती।
इसमें हम आपकी हेल्प करेंगे और आपके विदेश जाने और नौकरी करने के सपने को साकार करेंगे । इए जानकारी आपको शेयर हम इस लिए किए हैं । क्योंकि अब आगे विदेश में जॉब्स के लिए बहुत सही नौकरी आने वाली है ।
आपको पहले से पता रहे ताकि आप के मन में कोई डाउट न रहे विदेश में नौकरी से संबंधित ।
जय हिंद जय भारत दोस्तों !






